केरल में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। जोरदार बारिश से अब तक 324 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। बारिश की वजह से राज्य में अबतक 8000 करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है।

राहत कार्य के लिए सेना, नौसेना, वायुसेना, इंडियन कोस्टगार्ड और NDRF के जवान लगे हुए हैं। वहीँ राज्य में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

केरल में आई बाढ़ में आम से लेकर खास लोग डूबते केरल की मदद करने में लग गए है। इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि वो और उनके मंत्री और विधायक अपनी एक महीने की सैलरी केरल में आई बाढ़ में मददगारों के लिए दान करेंगें।

बता दे कि, कल CM केजरीवाल ने बाढ़ से तबाह केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी।

गौरतलब हो कि इससे पहले बाढ़ के बारे में जानकारी देते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने लोगों से डोनेशन की मांग की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, केरल 100 साल बाद बुरी तरह से बाढ़ से जूझ रहा है, 80 बांध खोल दिए गए है 324 जाने जा चुकी है और 223139 लोग 1500 से ज्यादा राहत शिवरों में है। केरल में आई तबाई से कई ज़िन्दगी पर असर पड़ा है आपकी मदद केरल के लोगों तक पहुंचाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here