बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 82 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन चार उम्मीदवारों का नाम भी शामिल है जो भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जा चुके हैं। साथ ही कर्नाटक की चर्चित बेल्लारी सीट से माइनिंग माफिया जी सोमाशेखरा रेड्डी को भी टिकट दिया गया है।

भ्रष्टाचार के मामलों में सज़ा काट चुके उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों को साथ लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगें?

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “अभी तक तो खा भी रहे थे और खाने भी दे रहे थे और अब खाने वालों को भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा रहे हैं। क्या नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों को साथ लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगें”?

बता दें कि कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें शिकारीपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। येदियुरप्पा को इससे पहले भाजपा ने 2011 में भ्रष्टाचार के आरोपों में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था।

जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर अपनी अलग कर्नाटक जनता पार्टी बना ली थी। लेकिन 2013 विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा पार्टी में लौट आए थे।

बीजेपी ने इस लिस्ट को जारी कर अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं कि उनके लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत मायने रखती है न कि प्रत्याशी। वो जीत के लिए उन प्रत्याशियों को भी टिकट दे सकते हैं जो भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं और जेल काट चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here