देशभर में बढ़ती रेप केस के मामलों पर दिल्ली सरकार ने अहम फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने अब महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध के मामलों में फॉरेंसिक जांच 1 महीने के अंदर पूरी करने को कहा है। इस बात की जानकारी दिल्ली के गृह एव स्वास्थ्य विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं।

ये आदेश दिल्ली सरकार के गृह विभाग के सचिव व संबंधित विभाग को भेजे गए हैं। आदेश जारी करते हुए कहा कि अब महीने के अंदर ऐसे मामलों की रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी जो रेप और छेड़छाड़ में दर्ज होते है।

दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में साल 2011 से 2016 के बीच महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में 277 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में साल 2011 में जहां इस तरह के 572 मामले दर्ज किये गए थे, वहीं साल 2016 में यह आंकड़ा 2155 रहा। इनमें से 291 मामलों का अप्रैल 2017 तक नतीजा नहीं निकला था।

निर्भया कांड के बाद दिल्ली में दुष्कर्म के दर्ज मामलों में 132 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। साल 2017 में अकेले जनवरी महीने में ही दुष्कर्म के 140 मामले दर्ज किए गए थे। मई 2017 तक दिल्ली में दुष्कर्म के कुल 836 मामले दर्ज किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here