फेसबुक डाटा लीक का मुद्दा अब भारत में भी विवादास्पद बनता जा रहा है। फेसबुक से पांच करोड़ लोगों का डाटा चोरी करने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका की भारतीय कंपनी ने 2012 में कांग्रेस के विरुद्ध और कथित रूप से भाजपा के लिए काम किया था।

बता दें, कि कैम्ब्रिज एनालिटिका नाम की फर्म यानि कंपनी पर फेसबुक के पांच करोड़ यूज़र की निजी जानकारी चुराने का आरोप है। इस फर्म ने अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के लिए काम किया था। ये कहा जा रहा है कि इसने इस डाटा का प्रयोग इस चूनाव में ट्रम्प को फायदा पहुँचाने के लिए किया है।

NDTV से बातचीत में कैम्ब्रिज एनालिटिका की भारतीय कंपनी के डायरेक्टर अवनीश राय ने कहा कि कंपनी भारत में कांग्रेस को हराने के लिए काम कर रही थी। अवनीश स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन लेबोरेटरीज़ प्राइवेट लिमिटेड (एससीएल) के डायरेक्टर में से एक हैं। एससीएल कैम्ब्रिज एनालिटिका की मूल कंपनी एससीएल, यूके की भारतीय कंपनी है।

अवनीश ने बताया कि उन्होंने एससीएल की शुरुआत 2011 में अलेक्सेंडर निक्स और जेडीयू नेता केसी त्यागी के पुत्र अम्रिश त्यागी के साथ मिलकर की थी। अलेक्सेंडर निक्स एससीएल, यूके के डायरेक्टर हैं| वो लोग भारत में ऐप बनाकर लोगों का डेटा निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले ये बताया गया कि हम लोग कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं लेकिन बाद में खेल कुछ और ही निकला।

एक बार विदेश से एक महिला हमारे काम को देखने के लिए आई। उसने बताया कि वो क्लाइंट यानि ग्राहक की तरफ से है। अवनीश ने कहा कि उस महिला ने बातचीत के दौरान बताया कि वो यहाँ कांग्रेस को हराने के लिए है। वो लोग ये डेटा उसी लिए जमा करा रहे हैं।

अवनीश ने बताया कि उन्होंने तैयार किये जा रहे डेटा पर ध्यान दिया तो उन्हें इस बात पर और शक हुआ। उन्होंने बताया कि अलेक्सेंडर कह रहे थे कि वो कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं लेकिन जिस तरह का डेटा जमा किया जा रहा था वो कांग्रेसी विरोधी था।

उन्होंने ये भी बताया कि 2012 में उन्होंने भाजपा के लिए कम भी किया। उस समय विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने भाजपा को कई तरह का डेटा दिया। इसके बदले उन्हें भाजपा ने भुगतान भी किया। उन्होंने बताया कि आरएसएस नेता संजय जोशी के घर उन्होंने वो डेटा पहुँचाया था।

ये सारे तथ्य इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शायद भाजपा ने कांग्रेस को हराने के लिए लोगों का ऑनलाइन डेटा निकलवाया। इसके अलावा एससीएल के डायरेक्टर में जेडीयू नेता केसी त्यागी के बेटे अम्रिश त्यागी का होना इस आरोप को मज़बूत करता है। जेडीयू लम्बे समय से भाजपा की राजनीतिक सहयोगी रही है और अभी भी बिहार में उसके साथ मिलकर सरकार चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here