उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों अपनी साक बचाने के लिए गोरखपुर के चुनावी मैदान में हैं। साल 1998 से 2017 तक सांसद गोरखपुर से जीतते आ रहे थे। मगर प्रदेश में जब सत्ता मिली तो उन्हें दिल्ली और नागपुर के आदेश के बाद अपनी संसदीय छोड़ प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मगर योगी गोरखपर आते जाते रहे।

इसके बावजूद लोगों में उनके खिलाफ अब गुस्सा ज़मीन पर दिखने लगा है। यही वजह है की गोरखपुर में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में उन्हें अपने ही शहर के लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मार्च निकला।

हाथों में योगी के खिलाफ पोस्टर लिए लोगों ने योगी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उनके महंत होने का विरोध किया। पोस्टर पर लोगों ने “योगी आदित्यनाथ वापस जाओ ,वापस जा कर घंटा बजाओ” लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने लंबे समय से किसी सांसद को ऐसे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब उपचुनाव से ठीक पहले योगी के विरोध में पोस्टर निकलना कहीं गोरखपुर सीट से बीजेपी के लिए खतरे की घंटी तो नहीं है।

बता दे कि, गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग 11 मार्च को होगी। इसके प्रचारक खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर जैसे  बड़े नेताओं की फ़ौज जमी हुई है। सभी नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर मतदाताओं को अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here