पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों शोरों पर चल रहा है। राज्य में मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए भाजपा और तृणमूल कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है।

इसी बीच समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंची हैं।

जया बच्चन ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

जया बच्चन ने कोलकाता में कहा है कि ममता बनर्जी के लिए मेरे मन में बहुत ही प्यार और सम्मान भरा हुआ है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अकेली ऐसी महिला है। जो अत्याचारों के खिलाफ मजबूती से खड़ी होकर लोकतान्त्रिक अधिकारों के लिए लड़ रही हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे पश्चिम बंगाल आकर ममता बनर्जी का सहयोग करने के लिए कहा है।

सपा नेता जया बच्चन ने पश्चिम बंगाल को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बताया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी की आलोचना करने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए। बंगाल के लोगों को कोई डरा धमका नहीं सकता है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस कड़ी ने ट्वीट कर ममता बनर्जी का समर्थन किया है।

उन्होंने लिखा है कि “एक अकेली लड़ जाएगी जीतेगी और बढ़ जाएगी। प. बंगाल चुनाव में तृण मूल कांग्रेस (टीएमसी) को सपा द्वारा दिए गए पूर्ण समर्थन का प्रतिनिधित्व करते हुए सपा सांसद श्रीमती जया बच्चन जी ने जनता से सुश्री ममता बनर्जी जी की जीत को और भी बड़ा करने का आह्वान किया।”

माना जा रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव मोदी बनाम ममता बन चुके हैं। इस चुनाव में दोनों राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

इस चुनाव में ममता बनर्जी को अन्य उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से विपक्षी पार्टियों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here