उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को योगी सरकार द्वारा देश का नंबर वन प्रदेश बताया जा रहा है। योगी सरकार का दावा है कि उन्होंने अपने शासनकाल में यूपी में ऐसा विकास किया है। जो प्रदेश की कोई सरकार नहीं कर पाई।

लेकिन सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश सिर्फ जंगलराज और गुंडाराज में नंबर वन है।

जिसका उदाहरण हमें हर रोज प्रदेश के कोने-कोने से देखने को मिल जाता है। योगी सरकार के शासन काल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की गुंडागर्दी ही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

पुलिस भाजपा के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की गुंडई के बावजूद उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूरन प्रकाश की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह टोलकर्मी के साथ दबंगई करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा विधायक ने अपना काम कर रहे टोलकर्मी को थप्पड़ मारा है।

इस मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि “यह है बाबा की ठोको नीति का परिणाम, भाजपाई हो रहे बेलगाम

इस संदर्भ में टोल प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि शनिवार करीब 4 बजे भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूरन प्रकाश की गाड़ियों का काफिला आगरा से मथुरा के लिए जा रहा था। भाजपा विधायक के आगे जो गाड़ी चल रही थी। उसे टोल पर कुछ सेकंड के लिए रोक कर आगे जाने दिया गया।

इसके बाद जैसे ही भाजपा विधायक की गाड़ी सिग्नल पर आई। तो कुछ सेकेंड के लिए लिए सिग्नल नीचे आया और ऊपर हो गया।

इसी बीच भाजपा विधायक को गुस्सा आ गया। उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर टोल कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया

भाजपा विधायक ने दबंगई करते हुए उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों और अन्य सभी गाड़ियों का टोल फ्री करवा दिया। बिना टोल दिए हुए वहां से 18 मिनट तक सारे वाहन निकलते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here