भाजपा विधायकों का गेम खेलने और तंबाकू खाने के वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि सदन में महोबा के विधायक मोबाइल गेम खेल रहे, तो झांसी वाले विधायक तंबाकू खा रहे हैं।

दोनों ही विधायक भाजपा के हैं। RLD और सपा ने वीडियो को शेयर कर भाजपा पर हमला बोला है।

यह वीडियो 22 सितंबर 2022 का बताया जा रहा है। इसी दिन सदन में महिलाओं का विशेष दिन मनाया गया था। जहां कार्यवाही के दौरान महोबा से BJP विधायक राकेश गोस्वामी मोबाइल में तीन पत्ती गेम खेलते नजर आए।

जिसका वीडियो शेयर कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा- “भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश”

 

अखिलेश ने आगे कहा “भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वाइरल कर जनहित का काम किया”।

साथ ही सीएम योगी पर हमला करते हुए सवाल किया कहा “अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायक जी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे”?

वहीं RLD ने भी महोबा से BJP विधायक राकेश गोस्वामी का वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला किया है।

आरएलडी ने ट्वीट कर लिखा “विधानसभा में तीन पत्ती का गेम खेलने वाले ये महाशय महोबा के भाजपा विधायक हैं…सदन के प्रति इनकी कर्मठता और जनता की समस्याओं को लेकर आए माननीय विधानसभा सदस्यों के प्रति इनकी मानसिकता का उदाहरण है इनका कृत्य! जनसेवा के प्रति ये है भाजपा के जनप्रतिनिधियों का चाल, चेहरा और चरित्र”!

राकेश गोस्वामी महोबा सदर विधानसभा 231 से विधायक हैं। 2007 से विधायक हैं। वह 2017 में भी बीजेपी से ही विधायक बने थे। इसके अलावा 2007 में बसपा के टिकट से विधानसभा पहुंचे थे। विपक्ष का आरोप है कि जनता की आवाज उठाने के बजाए विधायक खुद का मनोरंजन करने में ही व्यस्त हैं।

सदन में खैनी या रजनीगंधा खाते

झांसी के भाजपा विधायक रवि शर्मा का तंबाकू खाते एक वीडियो वायरल हो रहा है। तो आप कहेंगे की इसमें नया क्या है बहुत लोग खाते हैं, पर नहीं सदन की कार्यवाही के बीच में सदन के अंदर खाते नहीं देखा होगा। इस बार वायरल होने का कारण भी यही है और वो सदन में तम्बाकू खा रहे थे।

आपको बता दें कि, सदन की गरिमा के खिलाफ पहले भी विधानसभा में विधायकों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा में विधायक अश्लील फिल्म देखते रंगे हाथ पकड़े गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here