उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को हम बहुत ही कम वक्त रह गया है। जिसके चलते राज्य में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है।

माना जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। भाजपा यूपी चुनाव 2022 योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ सकती है।

आज अखिलेश यादव ने इटावा में मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर कई सवाल दागे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पहले जनता को यह बताए कि उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्या किया है?

देश का नौजवान बड़े पैमाने पर बेरोजगार घूम रहा है? उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।

आखिरकार भाजपा ने देश के नौजवानों के लिए क्या किया है? इसी तरह लगातार देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। महंगाई कितनी ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा, जिस प्रदेश ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दिए। जिस प्रदेश में बड़े-बड़े आयोजन किए गए हों। व्यापार बढ़ाने के संकल्प लिए हो। तो भाजपा को यह बताना चाहिए कि जमीनी स्तर पर प्रदेश में निवेश कहां तक पहुंचा है?

अगर इन सवालों के जवाब भाजपा के पास नहीं है। तो उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही किसी भी चेहरे पर चुनाव लड़ लें। इस बार जनता भाजपा को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रदेश में हुए जिला पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि इसमें आम लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। इसका नतीजा यह निकला कि भाजपा के सदस्य जीत हासिल नहीं कर सके।

इससे पहले अखिलेश यादव ने किसानों के मामले में भी भाजपा को घेरा है। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा सरकार के साढ़े 4 सालों में किसानों की ऐसी दुर्गति हुई है। जैसी पिछले 50 सालों में भी नहीं हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here