समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, “अंग्रेज बांटने थे और राज करते थे, आज भाजपा डरा के राज कर रही है, अंग्रेज भी भागे थे ये भी भागेंगे। जिस दिन जनता जाग जाएगी उस दिन डरा के रूल कर रही भाजपा भी भाग जाएगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल ने समाजवादी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

आज CBI और ED का डर दिखाकर देश का ‘लोकतंत्र’ चलाया जा रहा है : अखिलेश यादव

हम 2022 में यूपी को एक अच्छी सरकार देंगे। डॉ अम्बेडकर, लोहिया जी और कांशीराम जी के सपने को पूरा करने के लिए सपा परिवर्तन का काम करेगी।

इस दौरान उन्होंने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता चिन्मयानंद मामले पर कहा कि, कानून अपना काम करेगा, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पीड़ित बेटी को न्याय दिलाएंगे ये हमें विश्वाश है।

उनके परिवार में लोकतंत्र है। जिसको जहां जाना हो वो जा सकता है और हमारे दरवाजे खुले हैं जो आना चाहे वो आ सकता है। उन्होंने कहा कि सदस्या खत्म करने के याचिका वापस ले सकते हैं।

वहीं सपा से नाराज चल रहे शिवपाल यादव पर बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, “शिवपाल यादव अगर पार्टी में आते हैं तो उनके लिए भी पार्टी के दरवाजे खुले हैं। हमारे ऊपर परिवारवाद के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन परिवार में लोकतंत्र है। परिवार एक है, अलग नहीं हैं। हमारी पार्टी सबके लिए खुली है, जो भी आना चाहे सबका स्वागत है, हम मुकदमा भी नहीं देखेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here