देश में आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज़ और राजनेता भी इसकी चपेट आ रहे हैं। देश के कई राज्यों में चल रहे चुनाव के कारण राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक केसर सिंह गंगवार का भी आज कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है।

भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बरेली के बीजेपी विधायक केसर सिंह की कोरोना से मृत्यु हो गयी। बेहतर इलाज के अभाव में एक विधायक की मौत। घर वाले नोएडा लेकर भागे।

वहां रात भर ICU बेड नहीं मिला। इमरजेंसी में पड़े रहे विधायक जी। बच्चों ने लखनऊ तक गुहार लगायी। किसी तरह अगले दिन ICU मिला। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

बताया जाता है कि 18 अप्रैल को भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शुरुआती इलाज के लिए उन्हें बरेली के ही राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।

इसके बाद अब भाजपा विधायक की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें नोएडा केअस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन वहां पर भी उनका बेहतर इलाज नहीं हो पाया।

बताया जाता है कि अस्पताल में भाजपा विधायक को आईसीयू में बेड ही नहीं मिल पाया। जिसके चलते उनका सही तरह से इलाज नहीं हुआ और आखिर में भाजपा विधायक ने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में दो भाजपा विधायकों का निधन हो चुका है। औरैया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव।

उत्तर प्रदेश से केसर सिंह गंगवार भाजपा के तीसरे विधायक हैं। जिनकी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार के निधन के बाद उनके बेटे ने ही योगी सरकार पर ही सवाल खड़े किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here