उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल काफी गर्म हो चुका है। समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।

जिसके बाद अखिलेश यादव ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश देख कर लगता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी को टिकट बांटने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पाएंगे।

इसी बीच खबर सामने आई है कि लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

जिसके बाद काजल निषाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद काजल निषाद ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को जीत दिलाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

एंटरटेनमेंट जगत से राजनीति में आई काजल निषाद ने दावा किया है कि साल 2022 में यूपी में सपा का परचम लहराएगा। अखिलेश यादव राज्य में सरकार बनाएंगे।

बताया जा रहा है कि काजल निषाद के समाजवादी पार्टी में आने के बाद सूबे के कई चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और दूसरे पार्टियों के पदाधिकारी भी अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाने वाले हैं।

काजल निषाद के साथ साथ राज्यसभा के पूर्व सांसद राजपाल सैनी और अरुण कुमार निषाद ने भी समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है।

अखिलेश यादव ने दावा किया है कि वह इस बार 400 सीटें जीत रहे हैं। माना जा रहा है कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here