उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सभी राजनीतिक दलों की रैलियों और जनसभाओं का दौर चल रहा है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ग़ाज़ीपुर पहुंचे थे। जहां पर इन दोनों नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित किया।

सोशल मीडिया पर इस वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली चर्चा में बनी हुई है। जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कई बार तीखे प्रहार किए।

अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि जो एक्सप्रेस-वे भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बनाया है, वह आधा अधूरा है।

एक्सप्रेस वे बनाने का सपना हमारी पार्टी ने देखा था। गाजीपुर वीरों की धरती है। आने वाले समय में यहां पर के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इस मामले में सूर्य प्रताप सिंह ने भाजपा और भाजपा समर्थक मीडिया पर हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “2014 में जब प्रधानमंत्री की रैलियों में भीड़ जुटती थी तब मीडिया घंटों उस पर डिबेट करती थी, एक ‘लहर’ की पहचान कराती थी और बदलाव को महसूस करती थी।

एक ऐसी ही लहर कल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिखी, पर लोकतंत्र की यह जिंदा तस्वीरें कल अधिकांश मीडिया से ग़ायब रहीं। क्या छिपा लोगे?

गौरतलब है कि गाजीपुर में अखिलेश यादव ने अपनी विजय यात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बड़े स्तर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में बड़े स्तर पर लोगों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।

जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि लोगों में भाजपा को हराने के लिए लोग अखिलेश यादव के साथ है।

बता दें, चुनावी पोल में इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को साल 2014 के मुकाबले ज्यादा सीटें मिलने के आसार दिखा रहे हैं। जबकि भाजपा को सीटों का नुक्सान हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here