भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में हर दिन महिला अपराध से जुड़ी दिल दहला देने वाली घटनाएं घट रही है। वहीँ चुनाव प्रचार में व्यस्त चल रहे योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के विकास और महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

यूपी के कानपुर से कल पति के साथ मायके जा रही पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि सोमवार को पीड़िता अपने पति के साथ बाइक पर अपने मायके शाहदरा जा रही थी।

इस दौरान आगरा कानपुर हाईवे के झरना नाला के पास तीन बुलेट सवार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और दोनों पति-पत्नी को जंगल की तरफ ले गए।

जहां तीनों युवकों ने पति के सामने ही पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना पर दुःख जाहिर करते हुए पत्रकार रोहिणी सिंह ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा है कि कानपुर हाईवे पर झरना नाला के पास हुई घटना ऐसी है। जिसे सुन आपका हृदय विचलित हो जाएगा। पति के साथ बाइक पर मायके जा रही महिला को रोका गया, दोनों को ज़बरदस्ती जंगल की ओर ले जा कर महिला का उसके पति के सामने ही रेप किया गया और वीडियो बनवाया गया। उत्तरप्रदेश में अपराधी ‘भयमुक्त’ हैं।

रोहिणी सिंह के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला है।

उन्होंने लिखा है कि जब सीरियल अपराधी और हिस्ट्रीशीटर राज्य का मुख्यमंत्री बन जाए तो ऐसा ही होता है। यह यूपी के योगी जी का राम राज्य है!

बताया जाता है कि पीड़िता ने एत्मादपुर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों की तलाश में जुट गई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि जंगल में ले जाकर तीनों आरोपियों ने उसे धमका कर निर्वस्त्र होने पर मजबूर किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाया गया।

तीनों युवकों ने महिला को उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। जब महिला ने इसके इंकार कर दिया तो उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया और इसके साथ ही उनके पास पड़े 10 हजार कैश और गहने भी लूट कर वहां से फरार हो गए।

तीनों आरोपियों ने महिला और उसके पति को पुलिस में ना जाने की धमकी भी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here