बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश मलिक की कार पर हमला किया गया। जिसके बाद से ही पूरे जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन की तरफ से भी गिरफ्तारी किए जाने का विरोध किया जा रहा है।

इसी बीच खबर सामने आई है कि भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को आदेश दिए हैं।

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि इस मामले को जल्द से जल्द निपटा लो। वरना पैर रखने की जगह नहीं मिलेगी। इसे सलाह नहीं बल्कि आदेश समझा जाए।

बता दें, नरेश टिकैत बालियान खाप के मुखिया हैं। नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर के सिसौली में मासिक पंचायत के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा है कि गाँव में घटी घटना के लिए भाजपा विधायक उमेश मलिक जिम्मेदार हैं।

जब हमने किसान आंदोलन के चलते भाजपा नेताओं को क्षेत्र में किसी भी सभा करने के लिए मना किया था। फिर भी उमेश मलिक ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की मंशा रखते हुए सिसौली को चुना।

इसके साथ ही नरेश टिकैत ने ये भी कहा है कि जो लोग सिसौली में दुखी हैं उन्हें सिसौली में रहने का कोई हक नहीं है।

नरेश टिकैत का कहना है कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत होने वाली है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुई है।

भाजपा नेताओं के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। इसीलिए भाजपा गांव गांव जाकर किसानों को आपस में लड़ाने की साजिश रच रही है।

इसी का नतीजा है सिसौली में भाजपा विधायकों को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सिसौली किसानों की ऐतिहासिक धरती रही है। 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत भी ऐतिहासिक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here