उत्तर प्रदेश में आज 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान हुआ था। राज्य के 45 जिलों में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।जबकि 22 जिला पंचायत अध्यक्ष मंगलवार को ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 75 में से 65 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। जबकि समाजवादी पार्टी के हिस्से में सिर्फ 6 ही सीटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि आज 53 जिलों में हुए जिला पंचायत चुनाव में कई जगहों पर चुनाव प्रक्रिया शांति से संपन्न हुई तो कई जिलों में राजनीतिक दलों द्वारा आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए।

इस कड़ी में राजनीतिक रणनीतिकार आशीष यादव ने अपनी आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि “जालिम हुक्मरानों, तुम जीत कर भी चैन से ना सो पाओगे, 2022 मिलने जा रही करारी हार के बारे में सोच सोच घबराओगे! जनता से हारे हो, डीएम एसपी से गुंडई करवा कर जीते हो।”

 

समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि जिलाधिकारी ने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल किया है।

जिसमें यह कहा जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरा जानबूझकर खराब किया गया। ताकि चुनाव प्रभावित हो सके।

इसके अलावा कन्नौज में पार्टी ने पुलिस पर सपा उम्मीदवार को मतदान स्थल पर जाने से रोकने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे थे। समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में जीतने का दावा भी किया था।

माना जा रहा है कि भाजपा से हुई इस हार के बाद विधानसभा चुनाव के लिए बनाई जा रही रणनीति पर मंथन करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here