मेनस्ट्रीम मीडिया के एंकर्स अब खुलकर सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बैंटिंग करते नज़र आ रहे हैं। वह सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को काबिल दिखाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं को नाकारा साबित करने में जुट गए हैं।

सोशल मीडिया पर आजतक की एंकर अंजना ओम कश्यप का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रही हैं कि ये शिवसेना का राहुल गांधी साबित होगा’, लिखकर रख लीजिए आप। उनका इशारा शिवसेना के नेता एवं उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की तरफ़ था। अंजना के इस जुमले से ही इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह क्या कहना चाहती हैं।

दरअसल, आदित्य ठाकरे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जब ये खबर आजतक चैनल पर चलाई गई तो चैनलों में पीसीआर की टीम ने अंजना का माइक ऑन रखा और आदित्य का ऑडियो पीछे चलने लगा। इस वीडियो में अंजना किसी से ये कहते हुए नज़र आ रही कि ये शिवसेना का राहुल गांधी साबित होगा, लिखकर रख लीजिए।

शो के दौरान अंजना ने आदित्य ठाकरे के बारे में कहा- ये शिवसेना का ‘राहुल गांधी’ साबित होगा

पहली बात तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे दोनों अलग-अलग विचारधाराओं के नेता है। अब ऐसे में जब आदित्य से सवाल किया गया कि क्या वो चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं ज़िम्मेदारी से भाग नहीं रहा है जहां ज़रूरत पड़ेगी तो मैं चुनाव लडूंगा। आदित्य के इसी बयान पर अंजना ने उनकी तुलना राहुल गांधी से की।

अब इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मीडिया में बड़ी डिबेट करने वाले एंकर्स एक पार्टी के नेता को किस नज़र से देखते है। क्योंकि शिवसेना और कांग्रेस दोनों ही दलों पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा जाता है। क्या ये मीडिया की नफरत है जो राहुल गांधी को एक कमजोर नेता के रूप में पेश करती है।

अंजना की इस टिप्पणी पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने आपत्ति जताते हुए उनपर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “कौन क्या साबित होगा वो तो समय ही तय करेगा, पर कुछ लोग तो बहुत पहले से ही भाड़े के टट्टु साबित हो चुके हैं! पत्रकारित्ता पर ध्यान दें, भविष्यवाणी तो तोता भी सड़कों पर पैसे से करता है”। 

29 COMMENTS

  1. yeh manjana no 1 ki tattu hai.desh isse jyada ki ummeed isse kr bhi nahi sakta.or agar isse logon ki izzat krna nahi aaya toh koi sarfira isse sadak pr douda douda k marega koi isse chhudwane tak nahi aayega.zubaan iski kanoon k haathon se bhi lambi nikal aayi hai.

  2. मैडम प्रियंका बहुत गुस्से में है गुस्सा इसलिए भी है जब से शिवसेना में गइ हैं कोई kaam ही नहीं मिल रहा

  3. भविष्य वक्ता अंजना ओम कश्यप जी आपने पत्रकारिता के सारी मर्यादाओं को तार- तार कर दिया है। आपने चापलूसी की पराकाष्ठा को भी पार कर लिया है। आप जैसे लोगों ने पत्रकारिता को एक ऐसे बाजारवाद में बदल दिया है, जहां सब कुछ बिकता है।
    लोकतंत्र के एक मजबूत स्तंभ को इतना असाहय कभी नहीं देखा। आज फिर पत्रकारिता शर्मसार हुई है।
    अब आपकी नज़र में ये सब कहने व लिखने वाले देशद्रोही हैं या पाकिस्तान जाएं।

  4. Ye sare tv channel wale sata ka gulam hai jo pm sahab kahte hai wahi tv channel wale bolte hai dikhate hai es desh me loktantra khatre me hai sare tv channel wale bjp ki tarif Karte thakte nahi yek samye tha jab diesel yek rupya badta tha tab sare TV channel wale chila uthate the aaj diesel ka dam kitana bhi badh jaye aab enko dikhai hi nahi deta

  5. Kon kya h yeh to samy hi batayega
    Magar kuch netao ko modi ke sath rahena acha nahi lagta
    Kangare walo ki jaan ataki hue h
    Modi se sab ko dar lagane laga h
    Yeh priyaka to bewakhof ledi h
    Maine dekha h
    Kangares walo tumhara pura pata saf hoga yeh meri bhavesyvani h

  6. फादर ऑफ नेशन 👉 महात्मा गांधी
    फादर ऑफ माफ़ी 👉 सावरकर
    फादर ऑफ हत्यारा 👉 गौड़से
    फादर ऑफ मिसाइल 👉 अब्दुल कलाम
    फादर ऑफ इकॉनमी 👉 मनमोहन सिंह
    फादर ऑफ जुमला 👉 नरेंद्र मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here