उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए आसान नहीं होने वाले। योगी सरकार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और कुप्रबंधन को लेकर पहले ही आलोचना का पात्र बनी हुई है।

अब किसान संगठनों ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान कर दिया है।

खबर के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका संगठन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटा कर ही दम लेगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा के घर पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

जहां पर उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय किसान यूनियन ने भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था।

जिस तरह से हम ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त दी है। उसी तरह से अब उत्तर प्रदेश में भी किया जाएगा।

राकेश टिकैत ने ये भी साफ कर दिया है कि भारतीय किसान यूनियन किसी भी दूसरे राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करेगी और ना ही खुद चुनाव लड़ने वाली है।

हम सिर्फ सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बनाएंगे। बता दें, बीते दिनों से भारतीय किसान यूनियन के चुनाव लड़ने की बातें कही जा रही थी।

इसके अलावा राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए कहा है।

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के पास अभी भी वक्त है। उन्हें तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। वरना किसान आंदोलन लंबा चलेगा और सरकार को यूं ही घेरा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here