अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में भी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का बोलबाला रहा। कार्यक्रम में पीएम मोदी के सामने ही नेहरू की जमकर तारीफ की गई और उनके योगदान की याद दिलाई गई।

दरअसल, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से पहले अमरीकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत के नेता (लीडर ऑफ़ मेजोरिटी) और डेमोक्रेट सांसद स्टेनी एच होयर जब मोदी के स्वागत में भाषण दे रहे थे। तब उन्होंने गांधी और नेहरू की धर्मनिरपेक्ष सोच की बात कही। जब वो ये बयान दें रहें थे तब पीएम मोदी उनके ही बगल में खड़े थे।

अमेरिकी मंच पर नेहरू की तारीफ़ से साबित हुआ कि भारत हमेशा से लोकप्रिय रहा है 5 साल में नहीं हुआ

अमेरिकी सांसद ने अपने भाषण में कहा कि अमरीका की तरह भारत भी अपनी परंपराओं पर गर्व करता है। जिससे वह अपने भविष्य को गांधी की शिक्षा और नेहरू की उस सोच जिसमें भारत को धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र बनाने की बात है, उसका बचाव कर सके, जहां प्रत्येक व्यक्ति और उसके मानवाधिकारों का सम्मान किया जाएगा।

अमेरिकी सांसद के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही। लोगों का कहना है कि जिस नेहरू के नाम को सत्तारूढ़ बीजेपी भुलाना चाहती है, उनका गुणगान अमेरिका में पीएम मोदी के सामने ही किया जा रहा है।

हाउडी मोदी शो में नेहरु की हुई तारीफ़, अलका बोलीं- देश की पहचान नेहरु-गांधी से है गोडसे-सावकर से नहीं

पत्रकार सगारिका घोष ने तंज़ कसते हुए ट्वीट कर लिखा, “अमेरिका को नेहरु के धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र और बहुलतावाद के विचार याद हैं, जबकि भारत की सत्तारूढ़ पार्टी इसे भूलने की कोशिश कर रही है!” 

वहीं पत्रकार साक्षी जोशी ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ये क्या हो गया! गांधी तक तो ठीक था, नेहरू की भी तारीफ हो गई! भारत हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है सिर्फ पांच साल में नहीं हुआ है। उसका ग्राफ बढ़ा है ये हमारी कामयाबी है जिसका श्रेय सबको जाता है किसी एक व्यक्ति को नहीं”। 

9 COMMENTS

  1. देश की सरकार ओर उसके सलाहकार अबल दर्जे के मूर्ख साबित हुए यहां भी वर्तमान में भारतीय मीडिया के आचर्ण का नमुना विश्व में पेश करने की कोसिस लेकिन अमेरिका के लोगों ने नेहरू गांधी का भारत बता कर सर्वोच्च लोकतंत्र की अपणी पदवी ओर अपणी उच्चकोटि की विदेश नीति का परिचय दिया है।
    मोड़ें मोड़ें ही रहेंगे।

  2. This is absolutely correct that We are proud to be an INDIAN for our Father of Nation Mahatma Gandhi and First Prime minister Sri Jawahar Lal Nehru. Now BJP want to ruin the original history of Our Great India. Shame of BJP

  3. कितना छोटे हो गए जवाहरलाल नेहरू कि अमेरिकी सीनैटर ने नाम क्या ले लिया कांग्रेस खुशीयां मनाने लगी। मोदी धन्य है कि आप को कांग्रेस भी आज इतिहास के नायकौ की कसौटी मान चुकी है।

  4. सगारिका ज्यादा खुश होने की जरुरत नही नेहरू का नाम भी मोदी के कारण ही लिया है ना कि क़ोंग्रेस के कारण

  5. नेहरू के नाम से कितनी खुश हो रही है आंटी ?
    …….काश नेहरू जिंदा होते तो निस्संदेह कोंग्रेस को कोई अच्छा वारिस मिल जाता

  6. नाम उन्हीं का होता है या आता है जिन ने काम किया हो निकमों की जिंदगी तो कमियां निकालने में ही चली जाती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here