उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है। सैदनगर और सिद्धार्थनगर से दो अलग अलग मामलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं के मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी हो रही है।

सिद्धार्थनगर में समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू दुबे पर सरकारी मशीनरी की मदद से परेशान करने के लिए भाजपा ने सारी हदें तोड़ दी हैं। उनके घर को गिराने के लिए पुलिस बुलडोजर लेकर लगातार कोशिश कर रही है।

मकान तोड़ने में असफल होने पर पुलिस ने उनके घर तक जाने की सड़क खोद दी है। भाजपा के नेता और प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसा करने के पीछे अवैध कब्जे की बात की है।

हालांकि मोनू दुबे के घर पर समाजवादी पार्टी के तमाम नेताओं ने पहुंच कर उनका समर्थन किया।

सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं को लेकर मोनू दुबे के घऱ तक पुलिस पर दबाव बनाया। तभी पुलिस ने आनन फानन में केवल सड़क खोदी और मौके से नदारद हो गए।

लाल जी यादव ने मौके पर कहा कि पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने इस तरह का कार्य किया है। लेकिन समाजवादी पार्टी इससे डरने नहीं वाली।

वहीं दूसरी तरफ सैदनगर में सपा नेता डॉ नूर मोहम्मद के मकान और दुकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। जमीन को सिंचाई विभाग की बताते हुए ये कार्यवाही की जा रही है।

कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने उनके क्लीनिक को अवैध बताते हुए सील किया था। जबकि उसके कुछ दिन बाद ही सैदनगर के गांधी समाधिक के पास बने उनके कॉम्प्लेक्स पर भी कार्यवाही की गई।

बीते रविवार की रात को पुलिस ने सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जल्द से जल्द दुकान और मकान खाली करने के आदेश देकर और लाल निशान लगा कर वापस गई।

उत्तर प्रदेश के दो अलग अलग शहरों में सपा के स्थानीय नेताओं की संपत्ति पर एक साथ इस तरह कार्यवाही करना महज पुलिस और बाकी विभागों की सजगता नहीं हो सकती। निश्चित ही दोनों नेताओं से भाजपा को राजनैतिक समस्या रही होगी।

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दोनों ही मामलों के बारे में अलग अलग ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि, “सिद्धार्थनगर में वोट के लिए जिला पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित किया जाना घोर निंदनीय! बुलडोजर लेकर पुलिस घर गिराने का प्रयास कर रही है।

शासन ने सदस्य के गांव की सड़क तक खोद डाली। भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनादेश हाईजैक करने प्रयास, जनता 2022 में देगी जवाब।

“सत्ता के नशे में चूर अंधी हो चुकी BJP सरकार निरंतर सपा नेताओं को निशाना बना रही है!

सैदनगर में BJP सरकार द्वारा सपा नेता डॉक्टर नूर मोहम्मद जी के मकान और दुकानों पर लाल निशान लगा ज़मीन खाली करने की चेतावनी देना, अति निंदनीय कृत्य है। सपा सरकार बनने पर हर ज़ुल्म का होगा हिसाब। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here