उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहरों के नाम बदले जाने के सिलसिले के बीच अब भाजपा के विवादित नेता संगीत सोम ने मुज़फ़्फ़रनगर का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि मुज़फ़्फ़रनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किया जाए।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान संगीत सोम ने कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखे जाने की लोग पहले से मांग कर रहे हैं। ज़िले का नाम मुज़फ़्फ़रनगर एक नवाब मुज़फ़्फ़र अली ने किया था। लोग इसका नाम बदले जाने की सदियों से मांग कर रहे हैं। बता दें कि संगीत सोम उत्तर प्रदेश की सरधना सीट से भाजपा विधायक हैं।
राम मंदिर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को ललकार रहा है मीडिया, ये एंकर पत्रकार हैं या कारसेवक ?
भाजपा विधायक ने अपनी सरकार के इरादे साफ़ करते हुए कहा कि अभी तो बहुत सारे शहरों के नाम बदले जाने हैं। उन्होंने कहा कि मुग़लों ने यहां की संस्कृति को मिटाने का काम किया है, ख़ासतौर से हिंदुत्व को मिटाने का काम किया है।
सोम ने कहा कि हम लोग उस संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रहे हैं, जिसे मुग़लों ने मिटा दिया। भाजपा उसपर आगे बढ़ेगी।
केजरीवाल बनवाएंगे सबसे बड़ा अस्पताल, मूर्ति पर करोड़ों उड़ाने वाले मोदी सीखें क्या होता है विकास
Mughalon ne yahan ki sanskriti ko mitaane ka kaam kiya hai, khaastaur se Hindutva ko mitaane ka kaam kiya hai. Humlog uss sanskriti ko bachane ke liye kaam kar rahe hain. BJP uspe aage badhegi: Sangeet Som, BJP MLA pic.twitter.com/b4HEOpLaXd
— ANI UP (@ANINewsUP) November 9, 2018
यह पहली बार नहीं है जब भाजपा विधायक ने इस तरह बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने ताजमहल को देश के इतिहास का हिस्सा मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ताजमहल देश का इतिहास कभी नहीं हो सकता क्योंकि उसे बनाने वाला हिंदुओं का सफाया करना चाहता था।
इलाहबाद, फैजाबाद के बाद अब मुजफ्फरनगर की बारी