शाहजहांपुर रे प पीड़िता को इंसाफ़ दिलाने के लिए कांग्रेस की शाहजहांपुर से लखनऊ की प्रस्तावित न्याय यात्रा पर यूपी की योगी सरकार ने रोक लगा दी है। इस सिलसिले में कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद और गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस ने यात्रा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को भी नज़रबंद किया है। नज़रबंद किए जाने के बाद जितिन प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शांतिपूर्ण पदयात्रा को अनुमति न देकर योगी सरकार न्याय की आवाज कुचल रही है। अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाना हर भारतीय का अधिकार है और इसे कोई रोक नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि पहले ही कह दिया था कि यात्रा शाहजहांपुर से निकलकर लखनऊ तक जाएगी। जो न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता के पक्ष में है। प्रसाद ने कहा कि प्रशासन का यह फैसला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेतृत्व को बर्दाश्त नहीं है।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो बला त्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें। लेकिन, उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है। पदयात्रा रोकी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। डर किस बात का है?” 

बता दें कि कांग्रेस की पद यात्रा को सोमवार की सुबह दस बजे टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से लखनऊ के लिए प्रस्थान करना था। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं रोहित चौधरी ने रविवार को दोपहर पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर पदयात्रा के बारे में जानकारी दी कि यहां से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन पीवी आदि कई नेता पद यात्रा के साथ रहेंगे। लेकिन रात में प्रशासन ने यात्रा को अनुमति नहीं दी।

स्थानीय स्तर पर पहले तो प्रयास किया गया कि यात्रा को अनुमति मिल जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के ही पदयात्रा निकालने का फैसला किया। लेकिन प्रशासन ने उन्हें धारा 144 लगा कर रोक दिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं को नज़रबंद और गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही शाहजहांपुर जिला कांग्रेस कार्यालय पर लगे टेंट को भी उखाड़ फेंका गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here