भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में महिला अपराध का स्तर कहां जा रहा है। इससे सभी भलीभांति वाकिफ है। हर रोज यूपी में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली जघन्य अपराध की खबरें दिल को चीरकर रख देती हैं।

वहीँ योगी आदित्यनाथ तमिलनाडु में महिलाओं को सुरक्षा देने का हवाला देकर भाजपा के लिए वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आज योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और डीएमके को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

क्योंकि इन दोनों ही पार्टियों का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। यह दोनों पार्टियां ना तो जनता की सुरक्षा कर सकती हैं और ना ही इस देश की।

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा है कि अगर डीएमके और कांग्रेस सत्ता में आती हैं। तो राज्य की महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेगी।

योगी आदित्यनाथ द्वारा डीएमके और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को लेकर वह खुद ही विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं।

इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता सुनील यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि क्या कोई मुख्यमंत्री इतना भी बेशर्म हो सकता है, जो आज आगरा की विवाहित महिला के साथ उसके पति को बंधक बना के गैंगरेप जैसी शर्मनाक कृत्य के बावजूद आज कोयम्बटूर में एक चुनावी रैली में बेशर्मी से कहता हैं कि तमिलनाडु में द्रमुक और कांग्रेस महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं।

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिलाओं का अपमान करने वाले राजनीतिक पार्टियों को वोट नहीं मिलने चाहिए।

इसकी बजाए जनता को भाजपा और अन्नाद्रमुक को वोट देकर उन्हें जितवाना चाहिए। भाजपा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here