दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की कुमारी सैलजा को ‘रिजेक्टेड माल’ बताया था। स्वाति ने कहा कि महिला के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाले विज मंत्री क्या इंसान कहलाने के लायक भी नहीं हैं।

स्वाति ने अनिल विज के बयान को शर्मनाक बताते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘ये भाषा एक मंत्री की है? राजनीतिक प्रतिद्वंद्वित्व की होड़ में इतना तो मत गिरो की अश्लीलता और बेशर्मी की सारी सीमाएं पार हो जाएं। इनका एक महिला को “रिजेक्टेड माल” कहकर बुलाना, इनकी सडी हुई महा घटिया सोच दर्शाता है। मंत्री क्या ये तो इंसान कहलाने लायक़ नही है!’

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हटाकर कुमारी सैलजा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। वहीं किरण चौधरी की जगह भूपेंद्र हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया था। इसके बाद विज ने तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस लंगड़े घोड़े और रिजेक्टिड माल पर सवार होकर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि उसे अब कोई नहीं बचा सकता, उसका गिरना तय है।

महिंद्रा-मारुति के बाद हीरो साइकिल पर मंदी की मार, एमडी बोले- 55 साल में इतने बुरे हालात नहीं देखे

हालांकि अनिल विज की इस टिप्पणी के बारे में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कोई अमर्यादित बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की राजनीतिक सोच ही शून्य हो, उसके बारे में क्या कहना।

महिलाओं के बारे में अनिल विज की ये सोच कोई चौंकाने वाली नहीं है, हरियाणा में बीजेपी नेताओं के अक्सर महिला विरोधी बयान सामने आते रहते हैं। हाल ही में ख़ुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीरी महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था।

उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद एक कार्यक्रम में कहा था,  ‘हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते थे कि वह बिहार से ‘बहू’ लाएंगे। आजकल लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम कश्मीर से लड़कियां लाएंगे’।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here