महंगाई का मुद्दा भारतीय जनता पार्टी के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। रोजाना पेट्रोल-डीजल ( petrol diesel price) का बढ़ता आम आदमी पर बोझ कम नहीं था अब रसोई गैस ( LPG)  व सरसों का तेल व खानपान की घरेलू चीजों की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं

आज दिवाली (Diwali)  से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एकदम 266 रुपये बढ़ा दिए। अब 1734 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर 2000 रुपये मिलेगा।

यूपी विधानसभा ( UP Assembly Election 2022)  का चुनाव नजदीक है। सत्ताधारी भाजपा महंगाई पर कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इसी कारण नेताओं की जगह जगह फजीहत देखने को मिल रही है।

आज भी कुछ ऐसा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ हुआ। जब उनसे एक पत्रकार ने मंहगे गैस सिलेंडर पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो वो भड़क गए और पत्रकार को साइड हटाते हुए आगे बढ़ निकले।

पूरा वीडियो देखे़

केशव प्रसाद ने पत्रकार से कहा- चलो हटो यहां से

चुनाव से पहले तमाम चुनौतियों में महंगाई भी भाजपा के लिए एक चुनौती बन चुकी है। भाजपा नेता महंगाई के सवाल पर अजीबोगरीब बयान देते नजर आ जाते हैं।

अब देखना होगा कि यूपी विधानसभा चुनाव में रोजगार,नौकरी, अपराध जैसे तमाम संकटों से गुजर रही भाजपा महंगाई से कैसे प्रदेश की जनता को राहत दिला पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here