अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरू किया जा चुका है।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने उत्तर प्रदेश को भारत का नंबर वन राज्य बताते हुए बड़ी बड़ी होर्डिंग्स पूरे प्रदेश में लगवा दी। ताकि इस झूठ को बार बार देखकर लोग सच मानना शुरू कर दे।

देश के इस नंबर वन राज्य की सच्चाई यह है कि यहां हर दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की गुंडागर्दी बढ़ती चली जा रही है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा से खबर सामने आई है कि शराब माफिया ने ओवर रेटिंग की कवरेज करने गए पत्रकार के साथ बुरी तरह मारपीट की है।

जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पत्रकार की छाती पर बैठकर उसे पीट रहा है और कुछ लोग वहां खड़े तमाशा देख रहे हैं।

वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अमरोहा पुलिस द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम वैभव त्यागी बताया जाता है। वैभव त्यागी शराब ठेकेदार है। जिस पर थाना रहरा में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में पत्रकार विनोद कापड़ी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि “अपराध में नंबर वन प्रदेश यूपी

इस ट्वीट से पत्रकार विनोद कापड़ी का आशय है कि उत्तर प्रदेश इस वक्त सिर्फ एक ही मामले में नंबर वन बना हुआ है। जो है राज्य में बढ़ रहा अपराध स्तर।

गौरतलब है कि जैसे जैसे राज्य में विधानसभा चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

बीते कुछ दिनों से ही प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं। जिसने उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here