उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जिसमें ह त्या ना हो रही हो। सीएम योगी आदित्यनाथ का तथाकथित ‘रामराज्य’ ह त्या राज हो गया है। ताजा मामला बरेली का है जहां सोमवार सुबह आम के पेड़ पर कॉपरेटिव समिति के सचिव का शव लटकता हुआ मिला है।

बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला परा में रामजानकी मंदिर के पास रहने वाले अशोक कुमार सिंह (55) कॉपरेटिव समिति के सचिव थे। कुछ दिन पहले ही उनका सरकार द्वारा तबादला किया गया था। अशोक रविवार सुबह से ही घर से गायब थे।

वहीं जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार सिंह का पेड़ से लटका शव मिला। उनके दोनों पैर बंधे हुए थे। सचिव के परिजनों ने ह त्या का आरोप लगाया है। बरेली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

योगीराज में इनदिनों दबंगों की गुंडागर्दी के पीछे लचर कानून व्यवस्था इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि घटना के बाद भी न गंभीरता दिखाई जा रही है न संवेदनशीलता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here