उत्तर प्रदेश में महिलाएं कितनी सुरक्षित है। इस बात का अंदाजा राज्य से आने वाली भयावह खबरों से लगाया जा सकता है। हर दिन बच्चियों और महिलाओं से जुड़ी दिल को दहला देने वाली घटनाएं भाजपा के झूठे दावों की पोल खोलते हैं।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दो सगी बहनों के शव मिलने की खबर ने सनसनी मचा दी है। बताया जाता है कि यह दोनों बहने शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। जिनकी हत्या कर दी गई है।

दोनों बहने ईट के भट्टे पर काम करती थी। सोमवार शाम को 7 बजे दोनों बहने घर से शौच के लिए जब निकली। तो 10 बजे तक वापस नहीं आई। जिसके चलते परिवार ने दोनों को ढूंढना शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद परिवार को एक बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला। लेकिन दूसरी बहन का शव पूरी रात ढूंढने पर भी कहीं नहीं मिला। उसका शव मंगलवार सुबह पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

इस मामले में पत्रकार रोहिणी सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। रोहिणी सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि

“पीलीभीत की घटना भयावह उत्तरप्रदेश की दास्ताँ बयां कर रही है। 18 वर्ष और 20 वर्ष की दो सगी बहने शाम 7 बजे घर से निकली, एक बहन पेड़ से लटकी हुई मिली तो दूसरे के शव खेत में मिला। दोनों के गले पर चोट के निशान हैं। पूछता है भारत…कहाँ है विज्ञापनों वाला ‘सुरक्षित उत्तरप्रदेश’?”

 

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले से संबधित जानकारी देते हुए एसपी ने बताया है कि लड़कियों के गले पर चोट के निशान हैं।

इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

मृतक बहनों का परिवार बीते 5 साल से बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर गांव जसौली के नजदीक बने में काम कर रहा था। पूरा परिवार भट्टे के पास बने एक कमरे में ही रहकर गुजारा करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here