राफेल मामले में फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का बयान आने के बाद मोदी सरकार की देशभर में आलोचना हो रही है। सबसे ज़्यादा सवाल PM मोदी पर उठाए जा रहे हैं।

उनकी विश्वसनीयता का मजाक उड़ाया जा रहा है और उन्हें झूठा कहने के बाद अब ‘चोर’ कहा जा रहा है।

बता दें कि अभी तक मोदी सरकार का कहना था कि उसने राफेल विमान समझौते में अनिल अंबानी की कंपनी ‘रिलायंस डिफेन्स लिमिटेड’ का नाम फ़्रांस को नहीं दिया था बल्कि फ़्रांस की कंपनी ‘डासौल्ट’ ने खुद उसे अपना पार्टनर चुना था।

राफेल सिर्फ घोटाला नहीं ‘महाघोटाला’ है, PM मोदी इस्तीफा दें और अंबानी को जल्द गिरफ्तार किया जाए : संजय सिंह

लेकिन इस समझौते के समय फ़्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांसा ओलांदे ने फ़्रांस के न्यूज़ संगठन ‘मीडियापार्ट’ के साथ इंटरव्यू में कहा है कि फ़्रांस ने रिलायंस को खुद नहीं चुना था बल्कि भारत सरकार ने रिलायंस कंपनी को पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया था।

देश और दुनिया में राजनीतिक मुद्दों का सबसे बड़ा पटल बने सोशल मीडिया पर आज प्रधानमंत्री मोदी की इज़्ज़त नीलाम की जा रही है। जो सोशल मीडिया 2014 चुनावी अभियान में पीएम मोदी के साथ खड़ा था वो ही उन्हें आज चोर बता रहा है।

बनारस में मोदी ने बच्चों से कहा- सवाल पूछा करो लेकिन अब बच्चों को मोदी से कहना चाहिए ‘जवाब दिया करो’ : रवीश कुमार

राफेल मामले पर फ्रांस्वा ओलांद का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #Mera_PM_Chor_Hai है शुरू हो गया है।

ये हैशटैग ट्विटर पर सबसे ज़्यादा ट्रेंडिंग में है। यहाँ तक कि लोग अपने हाथ पर ये बात लिखकर उसकी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here