गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के परिणामों को देखते हुए ये कहा जाने लगा है कि 1993 की तरह एक बार फिर उत्तर प्रदेश ने भाजपा की भगवा राजनीतिक को नकार दिया है। एक बार भी सपा-बसपा का वो नारा प्रासंगिक हो चला है जो 1993 में लगा था- ‘मिले मुलायम-कांशीराम, हवा हो गए जय श्रीराम।’ इस ये कमाल बुआ-भतीजे की जोड़ी ने कर दिखाया है।

क्या हुआ था 1993 में- 

90 को वो दौर जब दक्षिणपंथी राजनीतिक ने देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक रखा था। उस दौरा में अंबेडकर के राजनीतिक वारिस कांशी राम ने समाजवादी मुलायम सिंह यादव को अपनी अलग पार्टी बनाने की सलाह दी। दरअसल कांशीराम ने एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि मुलायम सिंह से वे हाथ मिला लें तो उत्तर प्रदेश से सभी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

इस साक्षात्कार पढ़ते ही मुलायम सिंह यादव दिल्ली में कांशीराम से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। उस मुलाक़ात में कांशीराम ने नये समीकरण के लिए मुलायम सिंह को पहले अपनी पार्टी बनाने की सलाह दी और 1992 में मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी का गठन किया।

जिस दिन के लिए कांशी राम ने मुलायम सिंह यादव को अपने साथ लिया था वो दिन आ चुका था। साल 1993 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव। राममंदिर और मंडल के दौर में बीजेपी से लोहा लेना खतरे से खाली नहीं था। कांशीराम ने मुलायम सिहं यादव को साथ लेकर दलितों और पिछड़ों के वोट को एक करने की कोशिश की।

1993 में समाजवादी पार्टी ने 256 सीटों पर और बहुजन समाज पार्टी ने 164 सीटों पर विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा। परिणाम आए तो समाजवादी पार्टी 256 में से 109 सीटों पर कब्जा किया। वही बीएसपी ने 164 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की। इस तरह पहली बार उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज की सरकार बनाने में कामयाबी भी हासिल कर ली। मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने और बसपा के नेताओं को कैबिनेट में जगह मिली।

गठबंधन की सरकार से उत्साहित होकर बहुजन कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया- ‘मिले मुलायम-कांशीराम, हवा हो गए जय श्रीराम।’

ये गठबंधन उस वक्त की सबसे सफल सोशल इंजीनियरिंग मानी जाती है। 2 नवम्बर, 1990 को जब अयोध्या की तरफ बढ़ रहे लाखों कारसेवकों को रोकने में सुरक्षाबल असफल होने लगे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर गोलियां चलाई गई।

अयोध्या की गलियों में खून बह रहा था और अयोध्या सरयू पुल पर कारसेवकों के शव बिखरे पड़े थे। सरकारी आंकड़ों में करीब डेढ़ दर्जन लोगों की गोलियां लगने से मौत हुई थी लेकिन असल हकीकत में मरने वालों की संख्या ज्यादा थी। देशभर में राम मंदिर के लिए आंदोलन चल रहे थें।

बावजूद इसके 1993 में मुलायम सिंह दोबारा मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे। और ये सफलता सपा-बसपा के गठबंधन की वजह से मिली। शायद दलित-पिछड़ों की साझा मजबूती को कांशी राम बहुत पहले समझ चुके थें और इसलिए उन्होंने कहा था कि यदि दलित पिछड़े एक हो जाए तो उत्तर प्रदेश से सभी दलों का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here