भारतीय जनता पार्टी में ऐसे कई नेता शुमार हैं। जो किसी ना किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। इन्हीं में से एक है शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी।

जिनकी अक्सर विवादित बयानों की वजह से आलोचना भी होती रहती है। एक बार फिर से भाजपा नेता वसीम रिजवी नए विवाद में फस चुके हैं।

खबर के मुताबिक, भाजपा नेता वसीम रिजवी पर इस बार काफी गंभीर आरोप लगे हैं।

दरअसल उनपर उनके अपने ही ड्राइवर की पत्नी ने दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाते हुए लखनऊ के सहादतगंज थाने में तहरीर भी दी है।

पीड़िता ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा है कि भाजपा नेता वसीम रिजवी ने उनकी अश्लील वीडियो और तस्वीरों के जरिए उन्हें कई बार धमकाया है।

पीड़िता का कहना है कि भाजपा नेता वसीम रिजवी उनके पति को काम के सिलसिले में कहीं बाहर भेज देते थे। उसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म करते थे।

पीड़िता ने यह भी कहा है कि जब भी उन्होंने भाजपा नेता का विरोध किया। तो उन्होंने अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उन्हें चुप करवा दिया।

वहीँ पीड़ित महिला के पति ने भी भाजपा नेता वसीम रिजवी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के पति का कहना है कि जब इस मामले में मैं उनसे बात करने गया। तो उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि उसे नौकरी से भी निकाल दिया।

पीड़िता के पति ने बताया कि वह भाजपा नेता वसीम रिजवी द्वारा दिए गए मकान में ही रह रहे थे। लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने उन्हें घर से निकाल दिया है।

वही इस विवाद पर भाजपा नेता वसीम रिजवी ने सफाई देते हुए उन पर लगे आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि जो ड्राइवर उनके यहां नौकरी करता था।

वो कुरआन को लेकर हुए विवाद के बाद मेरे दुश्मनों से मिल चुका है। मेरी हर खबर उन तक पहुंचा रहा था। इस वजह से मैंने उसे नौकरी से निकाला था। इसके बाद उसकी पत्नी द्वारा मुझपर ये आरोप लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here