जम्मू में महज आठ साल की बच्ची के साथ मजहब देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वो भी सिर्फ इसलिए क्योकिं एक गाँव छोड़कर  मुसलमान चले जाएं ऐसा क्यों हुआ इसके पीछे की वजह क्या है? इस मामले पर पत्रकार अभिसार शर्मा ने बताया है। अभिसार ने लिखा कई वजहों में से एक न्यूज़ चैनल ही हैं जो रोज हिन्दू मुसलमान के नाम पर देश को बाँटने की रोज कोशिश कर रहे है।

अभिसार ने सोशल मीडिया पर लिखा ये मेरे देश की शर्म है। जब कुछ news channels दिन रात हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने का काम करते हैं तो आसीफा उसका नतीजा होती है। जितना दोष बलात्कारियों का है उतना है दंगाई मानसिकता वाले एंकर का है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में असिफा नाम की बच्ची का शव 17 जनवरी को रसाना जंगलों से बरामद हुआ था। वह एक सप्ताह से लापता थी। इस घटना का पूरे राज्य में व्यापक विरोध हुआ था। अपराध शाखा ने 9 मार्च को उच्च न्यायालय में विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दायर की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here