नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में ऐसे नारें साल 2014 में भाजपा ने देशभर में लगाए थे। नारी सम्मान की बाते करने वाले धीरे-धीरे सत्ता मिलते ही नारी अपमान करने लगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने वैश्या बोला, भद्दी-भद्दी गालियां दी।

राजनीति में सबके सम्मान की बातें धीरे-धीरे बेमानी साबित होने लगी हैं। जिसने मायावती को वैश्या कहा उसे पत्नी आज यूपी सरकार में मंत्री है। भाजपा नेता फिर से बहाल कर दिए गया है।

अब एक बार फिर यूपी के एक कैबिनेट मंत्री ने मायावती को सूपर्णखा कहा है। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को रावण कहा है।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए काल्किपीठ के आचार्य प्रमोद ने कहा कि, रेणुका चौधरी के बाद अब बीजेपी ने मायावती को भी “सूपर्णखा” बताया..इससे ज़्यादा नारी का “सम्मान” क्या हो सकता है।

आचार्य ने मोदी सरकार पर व्यंग करते हुए कहा कि, अब इससे ज्यादा सम्मान क्या हो सकता है।

नेता खुलेआम विपझी नेताओं को गालियाँ दे रहे हैं। खुलेआम भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नारी सम्मान के नारे देने वाली भाजपा और मोदी सरकार खामोश है। ना नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है ना उनकी जवाबदेही तय की जा रही है।

इसी कारण इन नेताओं के हौंसले बुलंद है। जो मन में आता वह बयान दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here