उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। खासतौर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजकल प्रदेश की योगी सरकार पर खूब हमलावर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव कई बार यह दावा कर चुके हैं कि साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।

इसी कड़ी में एनडीटीवी से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव का कहना है कि इस बार वह किसी भी बड़े राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी राज्य के छोटे राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा को उत्तर प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। क्योंकि इस बार लोगों ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है।

अगले साल उत्तर प्रदेश की सत्ता में समाजवादी पार्टी वापसी करने वाली है। राज्य की सत्ता में सपा की वापसी के बाद गरीब लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण मुफ्त में किया जाएगा।

दूसरी तरफ से भाजपा की बात की जाए तो पार्टी के अंदर खाने इस वक्त मंथन का दौर चल रहा है।

बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह इस वक्त लखनऊ के द्वारे पर हैं।

इस दौरान वह साल 2022 के यूपी चुनाव को लेकर रणनीति तय कर सकते हैं। कई बार यह खबरें भी सामने आ चुके हैं कि उत्तर प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनावों में सीएम चेहरा बनाए जाने के लिए भी पार्टी में चर्चा चल रही है।

आपको बता दें कि साल 2022 में होने वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी तकरार होने के आसार बन रहे हैं। जिसके लिए दोनों राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here