भारतीय बैंकों को चुना लगाने वाले किंगफ़िशर के मालिक विजय माल्या ने देश छोड़ने से पहले अरुण जेटली से मिले थे।

ऐसा खुद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है, इससे पहले मोदी सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर माल्या को देश बाहर जाने भगाने को लेकर आरोप लगते रहे है। मगर इस बार माल्या के बयान में सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

इस मामले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी पर ही निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि देश छोड़ने से पहले नीरव मोदी पीएम मोदी से मिले और माल्या से वित्त मंत्री मिले, इस बैठक में क्या हुआ होगा? जनता जानना चाहती है।

सर्वे: 19 राज्यों में सरकार चलाने वाली BJP का एक भी CM नहीं है लोकप्रिय, केजरीवाल और ममता पटनायक हैं आगे

केजरीवाल ने दूसरा सवाल किया कि आखिर ये जानकारी अब वित्त मंत्री छुपा कर क्यों रखी? वित्त मंत्री को इसपर जवाब देना होगा, ज़ाहिर है प्रधानमंत्री को पता होगा।

देश की जनता जानना चाहती है- राफ़ेल घोटाले का पैसा किसकी जेब में गयाः अरविंद केजरीवाल

बता दें कि मार्च 2016, में विजय माल्या भारत छोड़कर भाग गया था। उस समय वित्त मंत्री अरुण जेटली ही थे।

माल्या-जेटली की मुलाकात पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी, ‘देश को जुमलेबाज़ी की दी गोली और लूट ली देश की तिजोरी’

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी भी आरोप लगा चुके हैं कि माल्या भारत छोड़ने से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता से मिले थे। केंद्र सरकार पर इस से पहले भी माल्या की मदद करने के आरोप लग चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here