भाजपा नेता बिप्लब देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। अब उनका नया बयान आते ही छा गया है। उन्होंने बत्तखों को लेकर ताजा बयान दिया है।

बिप्लब ने दावा किया है कि बत्तखों के तैरने से पानी में ऑक्सीजन बढती है। यही नहीं वो ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए पूरे त्रिपुरा के ग्रामीणों को बत्तख बांटना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि, बत्तख बांटने से त्रिपुरा की अर्थव्यवस्था में तेजी आयेगी। उन्होंने आगे कहा, जब किसी जलाशय आदि में बत्तख तैरती हैं तो रिसाइकिलिंग होती और इससे ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बिप्लब देब त्रिपुरा के मछुआरों को 50,000 बत्तखों के बच्चे वितरित करेंगे। इसके बाद पूरे त्रिपुरा के ग्रामीणों को बत्तख के बच्चे वितरित किए जाएंगे।

बिप्लब देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने महाभारत काल में इंटरनेट होने की बात कही थी, फिर मॉब लिंचिंग की घटनाओं के पीछे अंतरराष्ट्रीय षड्यन्त्र करार दिया था।

इसके बाद उन्होंने कहा था कि डायना हेडन इंडियन ब्यूटी नहीं हैं, वो भारतीय महिलाओं की सुन्दरता की नुमाएंदगी नहीं करतीं बल्कि ऐश्वर्या राय करती हैं। डायना की जीत फिक्स थी। वहीं युवाओं को सरकारी नौकरी के पीछे भागने का बजाय पान की दुकान खोलने की सलाह दे डाली थी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या-क्या कहा-


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here