भारतीय जनता पार्टी अपनी महिला हितैषी छवि के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसके सबूत हर दिन ही देखने को मिलते हैं।

दरअसल देश के कोने कोने में बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप और दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

यहाँ तक कि भाजपा में ही कई रेप और दुष्कर्म के आरोपी नेता शुमार हैं। जिन्हे पार्टी से बाहर नहीं किया गया है। विपक्षी दलों द्वारा ये आरोप लगाए जाते हैं कि भाजपा महिला विरोधी राजनीतिक पार्टी है।

जिन नेताओं को मजबूरी में बाहर किया गया है उनके परिवार के ही किसी सदस्य को पार्टी किसी न किसी रूप में मदद कर रही है।

इस बात की पुष्टि के लिए उन्नाव से एक खबर सामने आई है कि रेप के आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भाजपा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

साल 2018 में कुलदीप सेंगर को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था उसके बाद पार्टी ने निकाल तो दिया लेकिन अब उनके परिजनों को बैकडोर एंट्री दी जा रही है।

भाजपा ने कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार बना दिया है।

संगीता सेंगर फतेहपुर चौरासी से उन्नाव जिला पंचायत का चुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले साल 2016 में संगीता सेंगर ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी जीता था।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा बलात्कारियों के साथ, सदैव।

आपको बता दें कि बीते साल ही कोर्ट द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को रेप और अपहरण के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here