पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर पर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है। वहीँ राजस्थान सरकार में मंत्री राजकुमार रिणवा ने तेल की बढ़ती कीमतों की अनोखी वजह बताई है, रिणवा कहना है कि तेल के दाम इसलिए बढ़ रहे है क्योकि पेट्रोल डीजल की खपत ज्यादा हो लगी है। जनता खुद तेल की बढ़ती कीमतों से निपटने सकती है।

दरअसल पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में आज मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस समेत 21 दलों ने भारत-बंद का ऐलान किया है। बस इस मामले पर बीजेपी के हर नेता और मंत्री तेल की बढ़ती कीमतों पर अजीबों गरीब बयान देते नज़र आ रहे है।

वसुन्दारा सरकार में मंत्री राजकुमार रिणवा ने तेल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि वर्ल्ड मार्केट में क्रूड के दाम के हिसाब से सब चलता है, सरकार अपने स्‍तर पर कोशिश कर रही है। इतने खर्चे हैं, चारों तरफ बाढ़ आई हुई है जिससे खपत भी ज्यादा हो रही है। जनता समझती नहीं है कि क्रूड के दाम बढ़ गए हैं तो कुछ खर्चे कम कर दे।

 

इस मामले पर कांग्रेस सांसद और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बयान देते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के इस तरह के बयान दिखाते है वो कितने घमंडी हो चले हैं। वो भी तब जब जनता तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर झेल रही है बजाय जनता को राहत देने ये गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे है।

बता दें की 2013 के मुकाबले मोदी सरकार 105% पेट्रोल पर और 331% डीजल के दाम बढ़ा चुकी है। सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार 10 बार से ज़्यादा एक्साइज ड्यूटी लगा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here