केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित चौबे ने देर रात पटना में सरेंडर कर दिया है। शाश्वत भागलपुर में सांप्रदायिक हिंसा से संबद्ध एक मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रहे हैं।

शनिवार को भागलपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुद रंजन ने 38 वर्षीय शाश्वत की जमानत याचिका खारिज की थी। इसके बाद ही उन्होंने सरेंडर किया।

शाश्वत देर रात अपने समर्थकों के साथ पटना स्थित महावीर मंदिर के पास पहुंचे और सरेंडर किया। हालांकि पटना पुलिस इसे गिरफ्तारी बता रही है।

17 मार्च को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़कने के संबंध में भागलपुर के नाथनगर पुलिस थाना में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उसके बाद अब उन्होंने सरेंडर किया। इतने लम्बे समय तक उनकी गिरफ़्तारी न होने के कारण बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर भी सवाल उठे हैं।

अपने खिलाफ दर्ज FIR को पूरी तरह झूठ बताते हुए अर्जित ने कहा कि वह इंसाफ के लिए ऊपरी अदालत में जाएंगे। इससे पहले उन्होंने समर्पण करने से इंकार कर दिया था और कहा था कि वह कोई अपराधी नहीं हैं।

अर्जित शाश्वत के सरेंडर के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान  अर्जित के समर्थकों ने जमकर नारेबाज़ी की।

फ़ोटो साभार- ANI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here