भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने वोटिंग लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया है।

जिसके चलते वह आज डीएम कार्यालय के आगे धरने पर बैठे थे। इस दौरान भाजपा विधायक धीरज ओझा की प्रतापगढ़ के एसपी अकाश तोमर के साथ झड़प होने की खबर सामने आई है।

दरअसल भाजपा विधायक प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे थे। प्रतापगढ़ के एसपी अकाश तोमर ने भाजपा विधायक के धरने को अनुचित करार दिया था।

जिसके बाद भाजपा विधायक व एसपी में काफी वक्त तक बहस होती रही। दोनों में हाथापाई भी हुई है।

इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज़ चैनल के पत्रकार पंकज झा द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है।

इस वीडियो में सुना जा सकता है कि भाजपा विधायक  धीरज ओझा जमीन पर लेटे हुए यह कह रहे हैं कि उन्हें प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने बहुत मारा है। इस वीडियो में वह अपना फटा हुआ कुर्ता भी दिखा रहे हैं।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।

संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि आदित्यनाथ जी के राज में जब विधायक खुद पीटे जा रहे हैं तो जनता का क्या हाल होगा आप स्वयं अंदाज़ा लगा सकते हैं?

बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक अभय कुमार ने आरोप लगाए हैं कि कुछ ऐसे लोग हैं। जिनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत के कई मुकदमे है। लेकिन डीएम द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

भाजपा नेता ने इन लोगों के बारे में प्रशासन को सूचना भी दी थी। लेकिन अभी तक डीएम द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। बता दें, उत्तर प्रदेश में जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं।

इसके साथ ही भाजपा नेता का यह भी कहना है कि बहुत से लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं आ पाया है। इन लोगों की सूची भी उन्होंने डीएम को सौंपी थी। इसपर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here