बिहार में रामनवमी के बाद से लगातार दंगे भड़क रहे हैं। ये कहा जा रहा है कि ये दंगे बिहार के सालों की हिन्दू-मुस्लिम एकता को खत्म करने के लिए कराए जा रहे हैं। ये बात अब एक भाजपा सांसद ने भी मान ली है।

बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने कहा है कि राज्य में दंगे सुनियोजित तरीके से हो रहे हैं। अपने बेबाक़ विचार के कारण जाने जाते वाले ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से माना कि बिहार में सुनियोजित ढंग से शांति के वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शुक्रवार को जारी बयान में सीपी ठाकुर ने कहा कि साम्प्रदायिक तनाव दुखद है। उन्होंने कहा कि बिहार में असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की साज़िश की जा रही है। असामाजिक तत्वों को नियंत्रण में रखने को आवश्यकता है और ऐसे लोगों पर अविलंब कार्रवाई की जाए।

बता दें, कि बिहार में दंगे भड़काने के आरोप में कई भाजपा नेता गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यहाँ तक की केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे को भी दंगे भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चूका है।

ऐसे में डॉ ठाकुर का सार्वजनिक रूप से बयान देना पार्टी के अन्य नेताओं के लिए परेशानी का कारण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here