भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने सितंबर 2018 में पार्टी कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को संबोधित कहा था, “हम जो चाहें वो संदेश जनता तक पहुंचा सकते हैं, चाहे खट्टा हो या मीठा हो, चाहे सच्चा हो या झूठा हो।

अमित शाह के इस सलाह के कुप्रभाव आए दिन नज़र आते रहते हैं। ताजा मामला भाजपा उत्तर प्रदेश के आधिकारी ट्वीटर हैंडल से फैलाए गए झूठ का है।

18 नवंबर को भाजपा उत्तर प्रदेश के आधिकारी ट्वीटर हैंडल से एक एक महिला की पिटाई कर रहे कुछ लोगों का वीडियो ट्वीट किया गया था। वीडियो पर लिखा था ”ये घटना कांग्रेस शासित राजस्थान की है इसलिए प्रियंका जी को दिखाई नहीं देती है”

Archive screenshot of BJP UP's tweet

भाजपा उत्तर प्रदेश के आधिकारी ट्वीटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया था ”प्रियंका जी जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस शासित राज्य की लड़की कब लड़ सकेगी?”

इस वीडियो को भाजपा के अलग-अलग ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कांग्रेस, प्रियंका और राहुल से सवाल पूछे गए।

अब एक फैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट ऑल्ट न्यूज ने इस वीडियो की सच्चाई को उजागर किया है। दरअसल वीडियो भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के अमेठी की है। इसकी पुष्टि खुद अमेठी पुलिस ने की है।

अमेठी पुलिस के मुताबिक, ”प्रकरण दिनांक 15.11.2021 का है, जिसमें थाना गौरीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

TV9 उत्तर प्रदेश के ट्वीट से भी घटना की जानकारी मिलती है। TV9 उत्तर प्रदेश ने लिखा है, ”अमेठी में सरेआम मां-बेटियों की पिटाई जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला और उसकी बेटियों को बेरहमी से पीटा, दबंगों पर महिला की जमीन हड़पने का आरोप, विरोध करने पर सरेआम की पिटाई, गौरीगंज थाना क्षेत्र के भटगवा गांव का मामला।”

झूठ पड़के जाने पर भाजपा उत्तर प्रदेश ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को हटा लिया है। लेकिन ट्वीट का आर्काइव वर्ज़न अब भी देखा जा सकता है।

हैरात की बात ये है कि 18 नवंबर को ही यूपी कांग्रेस ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। लेकिन भाजपा को अपने झूठ तंत्र पर इनता भरोसा है कि उसने उसी वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साध दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here