उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने भी मान लिया है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार आर्थिक नज़रिए से केंद्र की मोदी सरकार से ज़्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही थी।

अखिलेश यादव के कार्यकाल के आखिरी साल में भी यूपी के विकास की रफ्तार केंद्र के विकास की रफ्तार से ज़्यादा थी। वित्त वर्ष 2016-17 में उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर यानि जीडीपी देश की आर्थिक विकास दर से अधिक रही। यह विकास दर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार के आखिरी वर्ष में दर्ज हुई थी।

यह बात खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताई है। गौरतलब है कि विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्र ने योगी सरकार से सवाल किया था, ‘क्या यह सही है कि प्रदेश की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर से कम है? यदि हाँ, तो सरकार द्वारा इसे बढ़ाने की कोई कार्ययोजना है?’

इस सवाल के जवाब में बतौर राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश की विकास दर 7.2 प्रतिशत रही तथा केन्द्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जारी वर्ष 2016-17 के अनुमान के अनुसार वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय विकास दर यानि देश की विकास दर 7.1 प्रतिशत है।

इससे प्रधानमंत्री के उस दावे पर सवाल उठते है जिसमे वो कहते रहे हैं कि अगर राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार होगी तो राज्य का विकास ज़्यादा तेज़ी से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here