प्रधानमंत्री मोदी की चौकीदारी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पहले उद्योगपति करोड़ों का चूना लगाकर भाग गए।

अब लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े गिरफ्तार किए जा रहे है।

आज झारखंड में CBSE पेपर लीक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसमें भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन एबीवीपी का सतीश पांडे व पंकज सिंह भी शामिल है।

ये दोनों मिलकर कोंचिग चलाया करते थे। इसकी सूचना झारखंड पुलिस ने दी।

कांग्रेस ने इस मामले पर भाजपा को घेरते हुए लिखा कि, क्या चौकीदार के अपने लोग ही युवा छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं ?

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आप को देश का चौकीदार बताया था। जो आज समय समय पर सवाल खड़े कर रहा है।

आपको बता दें कि, CBSE 10वीं व 12वीं के दो पेपर लीक हो गए थे। जिसके बाद छात्रों में काफी नाराजगी देखने को मिली। सरकार ने इन दो पेपरों को दोबारा कराने की तारीख घोषित कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here