‘मेरे दो विजन हैं। विदर्भ में गाय छोटी-छोटी होती हैं, जो एक लीटर, दो लीटर दूध देती हैं। आने वाले दिनों में अब देश के अंदर जो गर्भाधान होगा, उससे जो बच्चे होंगे वो बछिया ही होंगी। अब मॉब लिंचिंग का सवाल नहीं होगा। जो आवारा पशुओं के रूप में हमारा जानवर उपयोगी होगा। 30 लाख डोज साल 2019-20 में इस्तेमाल की जाएंगी।

साल 2025 तक 10 करोड़ डोज यूज होंगी और 10 करोड़ बछिया होंगी। अगर हम एक करोड़ डोज देते हैं तो सवा लाख से डेढ लाख करोड़ का फायदा होगा। हम गाय की फैक्ट्री लगा देंगे।’ ये बयान बेगूसराय से सांसद और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया है।

उन्होंने गाय की फैक्ट्री लगाने पर बोला कि अब कई लोग यह सोच रहे होंगे कि गाय की फैक्ट्री कैसी होगी। सेरोगेट मदर की एम्ब्रियो ट्रांसप्लांट होगी। हम तकनीक को और ऊपर ले जा रहे हैं।

जो गाय दूध देने लायक नहीं होगी या छोटी बछिया होगी हम उसके अंदर 20 लीटर दूध देने वाली गाय का आईवीएफ एम्ब्रियो एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। ऐसी क्रांति लाएंगे कि हमारे दूध की कीमत दुनिया के दूध की कीमत के बराबर नहीं होगी, दुनिया के दूध की कीमत ज्यादा होगी, हमारे दूध की कीमत कम होगी।

पत्रकार पवन के समर्थन में उतरे देशभर के पत्रकार, बोले- ऐसे ईमानदार पत्रकार के साथ खड़े होइए

इस बयान का पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्र ने कहा, एक तरफ भाजपाई गाय को माता कहते हैं दूसरी तरफ गिरिराज सिंह उसी गाय माता की फैक्ट्री खोलने की बात कर रहे, माँ की फैक्ट्री ?? गिरिराज सिंह जी भांग भी खाने लगे।

बता दें कि गिरिराज सिंह अक्सर विवादित बयान देने के लिए जाने जाते है। साल 2014 में ‘मोदी को वोट ना करने वाले पाकिस्तान चले जाये’ जैसा बयान देने वाले इस वक़्त मोदी सरकार के कैबिनेट में केंद्रीय पशुपालन मंत्री के पद पर है। ऐसे में वो ये आईडिया लेकर आए है जिसमें गायों की फैक्ट्री लगाने की बात उन्होंने कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here