मध्यप्रदेश में कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर आज परिणाम आने वाले हैं। सुबह से चल रही गिनती में कांग्रेस दोनों ही सीटों पर आगे चल रही है। ताजा ख़बरों के मुताबिक मुंगावली में 2351 और कोलारस में 2139 वोटों से कांग्रेस आगे चल रही है।

वहीं मुंगावली सीट के सेहराई गांव में कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ दिया है। सेहराई गांव के मतगणना पर सभी कि निगाहे टिकी हुई थी।

इस सीटों को दोनों ही पटरियों के लिए मह्हत्वापूर्ण माना जा रहा था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान इस गांव में दौरा भी किया था।

मुंगावली विधानसभा के इस सेहराई गांव में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यहां आए थे और रात को भी रुके थे। उन्होंने गांव में रोड शो भी किया था, इसके अलावा उन्होंने किसान सम्मेलन में पहुंचकर सेहराई में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी।

सेहराई गांव में कांग्रेस पहले से ही मजबूत थी, इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसान सम्मेलन में कहा था कि, “आपके यहां सांसद कांग्रेस का और विधायक कांग्रेस का। ऐसे में हमें अपना पैर रखने तक की जगह तक नहीं मिली।

बता दें कि मध्यप्रदेश में कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर 24 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। दोनों सीटों पर फिलहाल कांग्रेस आगे चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here