राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज फिर व्यापारियों ने बंद का ऐलान किया है| दिल्ली के व्यापारी अब राष्ट्रीय राजधानी में हो रही सीलिंग के पुरज़ोर विरोध में आ चुके हैं। एक लाख से ज़्यादा व्यापारी सीलिंग के विरोध में रामलीला मैदान में रैली निकालेंगे।

व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) कांफ्रेंस ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीऐआईटी), इंडियन इंडस्ट्रीज़ एंड ट्रेड ग्रुप, और फेडरेशन ऑफ़ ट्रेड एसोसिएशन ने पिछले हफ्ते इस बंद का ऐलान किया था।

कारोल बाग, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, सदर बाज़ार, लक्ष्मी नगर, दक्षिण एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, सरोजनी नगर और उत्तम नगर समेत कई बाज़ार आज बंद रहेंगे।

सीलिंग से हो रहे व्यापर के नुकसान को देखते हुए व्यापारियों के साथ दिल्ली के 20,000 ट्रांसपोर्टरों ने भी विरोध और बंद में शामिल होने का फैसला किया है। तमाम व्यापारियों ने केंद्र सरकार के सामने मांग रखी है कि तुरंत एक बिल या अध्यादेश लाकर सीलिंग की कार्रवाई को रोका जाए।

बता दें, कि इससे पहले भी फरवरी में व्यापारियों ने सीलिंग के विरोध में 48 घंटे के बंद का ऐलान किया था। तब भी व्यपारियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए व्यापार की शव यात्रा निकाली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here