योगी आदित्नाथ ने उत्तर प्रदेश में सच में रामराज्य ला दिया है। जनता भी योगी राज में रामायण के हर काण्ड को जी लेना चाहती है। जिस तरह रामायण में एक स्त्री का नाक काट दिया गया था, उसी उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी एक छात्रा का नाक काट दिया गया है।

घटना मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को बीए में पढ़ने वाली छात्रा कॉलेज से लौट रही थी, रास्ते में शोहदों ने पहले छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने पर धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी।

छात्रा की नाक काटकर शोहदों ने भारत के उस पितृसत्तात्मक व्यवस्था उसी बुलंदी पर पहुंचा दिया जिसका जिक्र रामायाण में मिलता है।

फर्क बस इतना है कि रामराज में संविधान नहीं था और कलयुग में संविधान है। तो उसी संविधान से आश लगाए पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। एसपी ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।

पीड़िता के अनुसार, कॉलेज से आते जाते समय गांव के ही चार मनचले लड़के रोज परेशान करते हैं, छेड़छाड़ करते है और उठाकर ले जाने की धमकी भी देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here