पिछले दिनों मुस्लिमों के धार्मिक स्थल यात्रा पर जाने के लिए मोदी सरकार ने सब्सिडी समाप्त कर दी थी। मगर इसके बाद भी हज यात्रा पर जाने वाले लोग संख्या में कमी नहीं आई है।

यही नहीं सिर्फ हरियाणा से हज को जाने वाले यात्री पिछली बार 113 लोग ज्यादा जायेंगें। पिछली बार हरियाणा से 1343 यात्री हज करने गए थे इस बार 1456 हज यात्रियों की लिस्ट फाइनल की गई है।

हरियाणा में सबसे अधिक हज के आवेदन मेवात से आए है। जहां 3519 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया है। इनमें से फाइनल लिस्ट जिनकी बनी है उनमें  70 साल से अधिक उम्र के 324 यात्री शामिल किए गए हैं जो कि कैटेगरी ए में हैं।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले मुसलमानों को करारा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने हज यात्रियों को मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी है।

हर साल एक लाख 75 हजार हज यात्रियों को सब्सिडी दी जाती थी। पिछले साल केंद्र सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले मुसलमानों पर 405 करोड़ रुपए खर्च किए थे। ये पैसा किराए में सब्सिडी के तौर पर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here