भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ का कर्ज लेकर विदेश भगाने में विजय माल्या की मदद किसने की। इस वक़्त मोदी सरकार पर चारों तरफ से हमले हो रहे है।

जहां अरुण जेटली इस मामले पर सफाई देते नज़र आ रहे है वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले जेटली का इस्तीफा मांग लिया है। अब छात्रनेता कन्हैया कुमार ने इस मामले पर जेटली पर तंज कसा है।

केजरीवाल का सवाल- भाजपा का ‘भगोड़ों’ के साथ रिश्ता क्या है? कभी PM तो कभी वित्तमंत्री मिलते हैं

कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया पर एक गाने के बोल शेयर करते हुए कहा, मिलो ना तुम तो हम घबराएँ, मिलो तो “राज़ छुपाएँ” हमें क्या हो गया है। तुम्हीं को लंदन हम पहुँचाए, तुम्हीं पे शोर मचाएँ, हमें क्या हो गया है।

गौरतलब हो कि भारतीय बैंकों से हजारो करोड़ का कर्ज लेकर भागने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या ने लंदन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मैंने जिनिवा में एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश छोड़ा था।

भारत छोड़ने से पहले मैं वित्त मंत्री से मिला था और बैंकों के साथ सुलह के अपने प्रस्ताव को दोहराया था। यह एक सच्चाई है।

माल्या-जेटली की मुलाकात पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी, ‘देश को जुमलेबाज़ी की दी गोली और लूट ली देश की तिजोरी’

बता दें कि मार्च 2016, में विजय माल्या भारत छोड़कर भागे थे। उस समय वित्त मंत्री अरुण जेटली ही थे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी आरोप लगा चुके हैं कि माल्या भारत छोड़ने से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता से मिले थे।

केंद्र सरकार पर इस से पहले भी माल्या की मदद करने के आरोप लग चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here